best news portal development company in india

राजस्थान में कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी:3 शहरों का तापमान 5 डिग्री से नीचे आया, शेखावाटी में सर्द हवा चली

SHARE:

राजस्थान में कोहरे के साथ ही अब हल्की ठंडी हवाएं भी चलनी शुरू हो गई हैं। ठंडी हवाओं के प्रभाव से शेखावाटी के अलावा जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

फतेहपुर, डूंगरपुर, लूणकरणसर और नागौर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में अगले एक-दो दिन मौसम साफ रहेगा।

18-19 दिसंबर से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में 19 से 22 दिसंबर के बीच कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं।

बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस नागौर में दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.8, लूणकरणसर में 4.3, डूंगरपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर, चूरू, पिलानी क्षेत्र के अलावा नागौर और बीकानेर के आसपास हल्की ठंडी हवाओं का प्रभाव रहा। इन इलाकों में सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी का दौर एक बार फिर शुरू हो गया। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में बुधवार को भी कोहरा छाया रहा।

धूप तेज होने से अधिकतम तापमान चढ़ा

उत्तर भारत को छोड़कर शेष राजस्थान में बुधवार को आसमान बिल्कुल साफ रहा और सुबह से तेज धूप रही। इस कारण कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

बाड़मेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 30.9 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई