best news portal development company in india

भीलवाड़ा में 2 ट्रेक्टर चोर गिरफ्तार:दिन में रेकी के बाद रात को करते वारदात, 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा

SHARE:

भीलवाड़ा में स्टेट हाईवे-12 पर पेट्रोल पंप के पास बने बाड़े से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले में दो चोरों को गिरफ्तार। इस चोरों दोनों के अन्य थानों में भी चोरी और नकबजनी के प्रकरण दर्ज है।

यह था मामला

बनेड़ा थाना प्रभारी ने बताया की 14 दिसंबर को राधेश्याम गुर्जर (28) निवासी किलपुरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने 13 दिसंबर की शाम अपना ट्रैक्टर व ट्रॉली कमालपुरा के पास शक्तिसिंह राजपूत के बाड़े के सामने खड़ा किया था।अगले दिन ट्रैक्टर गायब मिला इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम का गठन किया ओर जांच शरू की ।

30 किलोमीटर इलाके में खंगाले 100 से ज्यादा सीसीटीवी

चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने वारदात स्थल से करीब 30 किलोमीटर के दायरे में 25 से ज्यादा स्थानों पर लगे 50 से 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार तकनीकी विश्लेषण और संदिग्ध मूवमेंट पर नजर रखने के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले।

दिन में रेकी रात में वारदात

ये दोनों शातिर चोर गिरोह बनाकर दिन में वारदात करने के लिए एरिया तलाशते थे उसकी रैकी करते ओर फिर रात के अंधेरे में वारदातों को अंजाम देते थे।

इनको किया गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रेक्टर चोरी के आरोप में जगदीश बैरवा पुत्र श्यामलाल बैरवा निवासी जवासिया, हमीरगढ़ और तेजमल पुत्र रामचंद्र कुम्हार निवासी छाछेड़, बागौर को गिरफ्तार किया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई