best news portal development company in india

राजसमंद में मजदूर संघ नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-तलवार से हमला कर किया घायल, थाने का घेराव किया

SHARE:

राजसमंद में गुरुवार को मजदूर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरहरी देव सिंह राठौड़ पर लाठी-तलवार से हमला कर घायल कर दिया। मामला रेलमगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर राजपुरा दरीबा खान का है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित अपनी थार कार से निजी कार्य से रेलमगरा आ रहे थे, तभी मेहन्दुरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में बेहड़ा खेड़ा गांव से पहले मुख्य सड़क पर एक काली स्कॉर्पियो ने उनकी कार को आड़े लगाकर रोक लिया।

इसके बाद स्कॉर्पियो से उतरे करीब पांच बदमाशों ने लाठी, तलवार व अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के दाहिने हाथ, दाहिने पैर, बाएं हाथ की उंगलियों सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने कार में भी जमकर तोड़फोड़ की।

पीड़ित ने हमला करने वालों के बारे में बताया

पीड़ित ने बताया कि वह हमलावरों में से एक प्रकाश बराला निवासी राजपुरा को पहचानता है, जबकि अन्य को सामने आने पर पहचान सकता है। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे हमलावर स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद बड़ी संख्या में मजदूर थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता व एनबीसी के जवान तैनात किए गए। नाथद्वारा डिप्टी शिप्रा राजावत भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई