best news portal development company in india

बिजनेसमैन के फ्लैट से उड़ाए लाखों के गहने-कैश, VIDEO:जयपुर में पावर बाइक पर आए थे नकाबपोश बदमाश, मेन गेट का लॉक तोड़ की वारदात

SHARE:

जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में शुक्रवार को तड़के करीब 3 से 4 बजे की बीच बिजनेसमैन के फ्लैट में चोरी हो गई। फ्लैट का लॉक तोड़कर घुसे बदमाश लाखों की नकदी और गहने चोरी कर भाग गए। फिलहाल मुरलीपुरा थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

हालांकि, पावर बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में तीन नकाबपोश बदमाश पावर बाइक पर आते हुए और चोरी की वारदात के बाद तीनों पैदल जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पहले देखिए वारदात से जुड़ी 2 PHOTOS

जयपुर के मुरलीपुरा में शुक्रवार को चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
जयपुर के मुरलीपुरा में शुक्रवार को चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
नकाबपोश तीनों बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
नकाबपोश तीनों बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाश फ्लैट के अंदर घुसे

पुलिस ने बताया कि शिव कॉलोनी के गणपति रेजीडेंसी के थर्ड फ्लोर पर मुकेश शर्मा का फ्लैट है। जिनका बेंगलुरु में ड्राई फूड का बिजनेस है। 15 दिसंबर को मुकेश शर्मा अपने परिवार के साथ बेंगलुरु गए थे। पीछे से बदमाशों ने अपार्टमेंट के अंदर मुकेश के सूने फ्लैट को चोरी की नीयत से निशाना बनाया। मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाश फ्लैट के अंदर घुसे।

फ्लैट के अंदर रखी अलमारियों के लॉक तोड़कर करीब 6 लाख रुपए कीमत का गोल्ड, करीब 1.50 किलो चांदी और 70 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए।
फ्लैट के अंदर रखी अलमारियों के लॉक तोड़कर करीब 6 लाख रुपए कीमत का गोल्ड, करीब 1.50 किलो चांदी और 70 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए।

70 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवर पार

फ्लैट के अंदर रखी अलमारियों के लॉक तोड़कर करीब 6 लाख रुपए कीमत का गोल्ड, करीब 1.50 किलो चांदी और 70 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जब पड़ोसियों ने फ्लैट का लॉक टूटा हुआ देखा तो मुकेश को कॉल कर चोरी के बारे में बताया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर मुरलीपुरा थाना पुलिस पहुंची।

CCTV फुटेज में कैद मिली करतूत पुलिस ने अपार्टमेंट के बाहर लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। तो वीडियो में बाइक पर आए नकाबपोश तीन बदमाशों की करतूत कैद मिली। शुक्रवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच बाइक पर नकाबपोश तीन बदमाश आते दिखाई दिए। करीब 1 घंटे में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

फरवरी में भतीजे की शादी के चलते रखे थे गहने

पीड़ित बिजनेसमैन मुकेश का कहना है कि 4 दिसम्बर को उनके भतीजे की शादी थी। शादी में शामिल होने के दौरान गहनों को यूज किया था। फरवरी में दूसरे भतीजे की शादी है। शादी के चलते ही गहनों को फ्लैट पर रख लिए थे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई