best news portal development company in india

18 महीने से फरार बदमाश गिरफ्तार:शादी के गहने-बर्तन चुराकर हो गया था फरार, पहले पकड़ा जा चुका साथी

SHARE:

चौमूं क्षेत्र की सामोद थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में 18 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक घर से शादी का सामान, सोने-चांदी के गहने, कपड़े और बर्तन चोरी किए थे। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। सामोद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी केदार बावरिया को गिरफ्तार किया। केदार बावरिया पुत्र रतन बावरिया निवासी शाहपुरा, जिला भीलवाड़ा का रहने वाला है और वर्तमान में कालाडेरा कॉलेज के पास रह रहा था।

गोविंदगढ़ सीओ राजेश जांगिड़ ने बताया कि आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। सीओ जांगिड़ ने बताया कि करीब 18 माह पहले सामोद थाना क्षेत्र के इटावा-भोपजी स्थित एक घर में चोरी की वारदात हुई थी। आरोपियों ने शादी का सामान, सोने-चांदी के गहने, बर्तन और अन्य कीमती सामान चुराया था। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी, जिसके बाद अब केदार बावरिया को पकड़ा गया है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई