best news portal development company in india

सीकर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज हुआ:तीन दिन बाद बदल सकता है मौसम, 5 डिग्री तक पहुंच सकता है टेंपरेचर

SHARE:

प्रदेशभर में सर्दी का असर बढ़ गया है। सीकर समेत शेखावाटी इलाके में पिछले 5 दिन से न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के इर्दगिर्द बना हुआ है। आसमान में बादलवाही के कारण सर्द हवा कमजोर है। दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्दी का असर बना हुआ है। आज सुबह लक्ष्मणगढ़ व रामगढ़ इलाके में हल्की ठंडी हवा चली, इस वजह से आज न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। अगले 3 दिन तक सर्दी यूं ही बरकरार रहेगी।

अब एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। सीकर जिले में फिलहाल शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के इर्दगिर्द ही बना रहेगा। अगले 3 दिन में तापमान स्थिर रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय लोगों को तेज सर्दी लग रही है। आज दिनभर धूप खिलेगी।

बात करें सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को सीकर जिला मुख्यालय पर ज्यादातर समय आसमान साफ रहा, लेकिन रात होते-होते हल्के बादल छाने लगे। आगामी 2 दिन तक मौसम स्थिर रहेगा।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले 3-4 दिन तक मौसम ड्राई रहेगा। मौजूदा समय में शेखावाटी एरिया का का सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में दर्ज किया जा रहा है। अगले 2-3 दिनों में सीकर इलाके का तापमान स्थिर बना रहेगा। अगले 3 दिन तक सीकर समेत शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई