best news portal development company in india

कोहरे के कारण नदी में गिरी कारें,5 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट:राजस्थान- शीतलहर की भी चेतावनी; भिवाड़ी, जयपुर सहित कई शहरों में हवा जहरीली

SHARE:

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से उत्तरी हवा कमजोर हो गई, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अलवर, धौलपुर सहित कई जिलों में कोहरे का असर बढ़ गया है। वहीं, जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की 5 फ्लाइट डायवर्ट होकर पहुंचीं।

मौसम विभाग ने 22 और 23 दिसंबर को भी 10 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी दी है। वहीं, शुक्रवार देर रात धौलपुर में कोहरे के कारण एक्सीडेंट हो गया। दो कार पार्वती नदी में गिर गईं।

विभाग के अनुसार क्रिसमस से सर्दी तेज होने की संभावना है। वहीं, भिवाड़ी, जयपुर सहित आसपास के एरिया में प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल पर बना हुआ है।

विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक पर असर

शेखावाटी एरिया के साथ भरतपुर संभाग में शनिवार सुबह भी हल्का कोहरा छाया रहा। इस कारण विजिबिलिटी भी घटी है। स्टेट हाईवे व नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक भी सुबह के समय कम रहा।

कोहरे का अधिक असर धौलपुर व भरतपुर जिले में देखा गया। धौलपुर के टिहरी का गांव में पार्वती नदी में दो कारें भी पलट गईं। इधर जयपुर के सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 5 डायवर्ट फ्लाइट पहुंची। इंडिगो की इन फ्लाइट को देहरादून और चंडीगढ़ में कोहरे और खराब के कारण डायवर्ट किया गया था।

भिवाड़ी में AQI फिर 300 के पार

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का स्तर राजस्थान के भी कई एरिया में दिख रहा है। भिवाड़ी में शनिवार सुबह 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार दर्ज हुआ। भिवाड़ी के अलावा जयपुर, बीकानेर,टोंक, चूरू और जोधपुर में भी एक्यूआई लेवल 200 के ऊपर रहा।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई