best news portal development company in india

बुजुर्ग दंपति और युवक पर लाठी-डंडों से वार:चौमूं में जमीनी विवाद पर हमला, कार तोड़ी; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

SHARE:

चौमूं के हाडौता क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग दंपती और एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। अंजनी माता मंदिर के पीछे हुई इस घटना में हमलावरों ने एक कार में भी तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार होकर आए बदमाशों ने बुजुर्ग शिंभुदयाल सैनी, उनकी पत्नी पांची देवी और एक युवक को निशाना बनाया। लाठी-डंडों से किए गए इस हमले में दंपति घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग शिंभुदयाल सैनी का पैर फ्रैक्चर होने की बात भी सामने आई है।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मौके पर देरी से पहुंची।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मौके पर देरी से पहुंची।

हमलावरों ने युवक की कार पर भी लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वायरल वीडियो में बदमाश गाड़ी पर हमला करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित युवक ने तुरंत चौमूं पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मौके पर देरी से पहुंची, जिससे हमलावर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि हमले की गहनता से जांच की जा रही है और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीनी विवाद ही मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई