best news portal development company in india

राजस्थान आवासन मंडल द्वारा “क्वालिटी कंट्रोल मैनुअल–2025” का लोकार्पण

SHARE:

राजस्थान आवासन मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय तकनीकी कार्यशाला के दूसरे दिवस एक महत्वपूर्ण तकनीकी पहल के अंतर्गत “Quality Control Manual–2025: Test Frequencies & Specifications for Buildings and Roads” का विधिवत लोकार्पण किया गया।

इस अत्यंत महत्वपूर्ण तकनीकी मार्गदर्शक दस्तावेज का विमोचन आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा द्वारा मंडल के मुख्य अभियंताओं एवं वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नव-नियुक्त अभियंताओं की सहभागिता रही, जिससे इस मैनुअल की व्यवहारिक उपयोगिता एवं भावी क्रियान्वयन की महत्ता परिलक्षित हुई।

यह क्वालिटी कंट्रोल मैनुअल भवन एवं सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता नियंत्रण से संबंधित परीक्षणों की आवृत्ति (Test Frequencies), तकनीकी विनिर्देश (Technical Specifications) तथा क्रियान्वयन प्रक्रिया (Implementation Protocols) को स्पष्ट, संरचित एवं मानकीकृत रूप में प्रस्तुत करता है। मैनुअल के प्रभावी अनुपालन से निर्माण कार्यों में संरचनात्मक टिकाऊपन, निष्पादन की सटीकता तथा उच्च गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

इस अवसर पर डॉ. रश्मि शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह मैनुअल अभियंताओं के लिए एक व्यवहारिक, सन्दर्भ-आधारित एवं फील्ड-उन्मुख तकनीकी मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करेगा। इससे मैदानी स्तर पर तकनीकी अनुशासन, गुणवत्ता आश्वासन (Quality Assurance) तथा मानकीकृत इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं को सुदृढ़ आधार मिलेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह दस्तावेज राज्य मण्डल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप उन्नत करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

यह पहल राजस्थान आवासन मंडल की गुणवत्ता-आधारित निर्माण संस्कृति, तकनीकी उत्कृष्टता तथा भविष्य-उन्मुख, टिकाऊ सार्वजनिक अधोसंरचना के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है।

कार्यशाला के समापन सत्र में मंडल सचिव गोपाल सिंह, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल,टी.एस. मीना, प्रतीक श्रीवास्तव, राजरेडको के वाइस चेयरमैन राजरेडको अशोक पाटनी , विशेषाधिकारी रेणु सैनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे है।

M 24x7 News
Author: M 24x7 News

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई